फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दयालू और ईमानदार बनें, सभी लोगों के साथ समान बर्ताव करें

विज्ञापन
नाहन में प्र​शिक्षण कार्यक्रम में जानकारी हासिल करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र....
विज्ञापन

दयालू और ईमानदार बनें, सभी लोगों के साथ समान बर्ताव करें

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को बताई उनकी भूमिका

ग्रामीण स्तर पर बैठक में महिलाओं की भागीदारी करें सुनिश्चित

संवाद न्यूज एजेंंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की ओर से नाहन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं को महिला स्वास्थ्य के अधिकार का संरक्षण, जीवन के चरण और समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के गांव स्तर पर क्या-क्या कार्य हैं।

उन्होंने चार्ट के माध्यम से क्रमवार वार कन्या भ्रूण, नवजात कन्या, बालिका और किशोरी, व्यस्क व वृद्धावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य, समस्याओं के समाधान में आशा कार्यकर्ता की भूमिका बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर बैठक में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। लड़कियों को स्कूली शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। दयालू और ईमानदार बनें। सभी के साथ समान बर्ताव करें। लोगों के विचारों का सम्मान करें।

इसके अलावा मेल हेल्थ सुपरवाइजर रघुवीर सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को माता और बच्चों की गृह आधारित देखभाल के बारे में भी विस्तार से बताया। गर्भधारण के दौरान महिला के खानपान से लेकर देखभाल, टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव के बारे में भी बताया। यदि घर में प्रसव होता है तो 24 घंटे के भीतर शिशु को बीसीजी का टीका लगाने के लिए परिजनों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 नई आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है। इन आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आठ दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा की भूमिका, विभाग की योजनाएं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें