फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को बताए उनके कार्य और जिम्मेदारियां

विज्ञापन
नाहन में प्र​शिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रार्थना करतीं नई चयनित आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नाहन में आशा कार्यकर्ताओं को बताए उनके कार्य और जिम्मेदारियां
विज्ञापन

नई चयनित 22 आशा कार्यकर्ता के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को नाहन में नई चयनित आशा कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलेभर की 22 आशा कार्यकर्ता भाग ले रहीं हैं।
स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान और कृष्णा राठौर ने इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराना, टीकाकरण, स्तनपान कराने में मदद करवाना, पूरक आहार देना, परिवार नियोजन के बारे में जानकारी, शगुन किट देना, आरटीआई और एसटीआई जैसी समस्याओं में संक्रमण से बचाव आशा कार्यकर्ताओं के मुख्य काम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को गांव, उप-केंद्र, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाना, प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और प्रसवोत्तर जांच (पीएनसी) कराना, आईसीडीएस कराना, स्वच्छता के बारे में जानकारी देना भी उनके कार्यों में शामिल हैं। सरकार की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना, वंचित वर्गों, खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना और समुदाय और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच संपर्क सूत्र का काम निपटाने की जिम्मेवारी भी आशा कार्यकर्ता की होती हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें