फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी जारी
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी जारी है। यहां दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, लगन और हौसलों की झलक दिख रही है। इसमें शिक्षिका शैलजा सैनी और मोमिना के नेतृत्व में डीएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई दिवाली पर्व के लिए उपयोगी सामग्री रखी गई हैं।
इसमें कई तरह की मोमबत्ती, पेंटिंग्स, वॉल पर लटकाने वाली कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पोट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने शहर के लोगों से आस्था स्कूल पहुंचकर दिवाली पर्व पर कई तरह की मोमबत्ती और दूसरी तरह के सजावटी सामान को खरीदने की अपील की है। इससे दिव्यांग बच्चों की हौंसला अफजाई होगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें