फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिरमौर के चुनाव 31 जुलाई से पहले होंगे

विज्ञापन
नाहन में चुनावों को लेकर चर्चा करते अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला सिरमौर से जुड़े कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
कर्मचारी-शासन
विज्ञापन

सचित्र-
अराजपत्रित कर्मचारी संघ सिरमौर के चुनाव 31 जुलाई से पहले होंगे
9 उप-इकाइयों समेत जिला इकाई के चुनाव को लेकर बिछ गई बिसात
नाहन में हुई बैठक में पूर्व कर्मचारी नेता सत्येंद्र ठाकुर को किया प्राधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की बैठक में जिला इकाई और उप इकाइयों के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके लिए पूर्व कर्मचारी सत्येंद्र ठाकुर को प्राधिकृत किया गया।
बैठक में सभी 9 उप-इकाइयों में चुनाव पर्यवेक्षक व तिथियां निर्धारित करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें नरवीर कुमार शर्मा, सुदेश कुमार, हरदेव ठाकुर, नागेंद्र सिंह, सुनील तोमर को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उप इकाइयों के चुनाव और जिला स्तरीय चुनाव 31 जुलाई से पूर्व करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में किसी भी प्रकार की गुटबाजी को बर्दाश्त न करने की भी बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी कर्मचारी एक हैं और एकजुट हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप कश्यप, मनजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, नरेश बत्रा, कृष्ण पुंडीर, जोगिंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सुनील तोमर, दीपक कुमार, नंद लाल, विजय पाल सिंह, राकेश कुमार व गौरव कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें