फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सितारों की मौजूदगी में सजा अक्षरम -2026, बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में वार्षिक समारोह ‘अक्षरम 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का
विज्ञापन
अभिनेत्री संध्या मृदुल सहित प्रसिद्ध हस्तियों ने विद्यार्थियों से साझा किए जीवन के अनुभव
विज्ञापन

कथक, गिद्धा, गरबा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शिक्षकों-कर्मचारियों को भी किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में रविवार को वार्षिक समारोह ‘अक्षरम 2026’ आयोजित किया गया। शब्दों, विचारों, साहित्य, कला और भारतीय संस्कृति को समर्पित इस समारोह में प्रसिद्ध हस्तियों के प्रेरणादायक संवाद और विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
समारोह में अभिनेत्री संध्या मृदुल, प्रख्यात व्यक्तित्व नीरज बाली और जस्सी संघा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सौम्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘अक्षरम 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना है कि शब्द केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों को दिशा देने और संस्कृति को जीवंत रखने की शक्ति भी हैं।
विज्ञापन

समारोह में आयोजित संवाद सत्रों ने विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर दिया। संध्या मृदुल के साथ ‘द आर्ट ऑफ बीकमिंग’, नीरज बाली के साथ ‘लाइफ लेसन्स फ्रॉम द बैटलफील्ड’ और जस्सी संघा के साथ ‘मैं वापस आऊंगा’ विषय पर संवाद हुए। इनमें संघर्ष, आत्मविश्वास, अनुभवों और जीवन मूल्यों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय में लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। दो दशक की सेवा पूरी करने पर अमित कुमार, उमा रानी, रणजीत कौर, जगत सिंह और दिल मोहम्मद को सम्मानित किया गया। वहीं, एक दशक की सेवाओं के लिए रितु कौशिश, सुखनीत कौर, सीमा ठाकुर, कनुप्रिया बिष्ट और रानी देवी को सम्मान मिला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कथक नृत्य ‘घुंघरू की गूंज’, वेस्टर्न इंडी फ्यूजन, सूफियाना संगीत, गरबा, गिद्धा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। ‘रक्षक या भक्षक’ और ‘द कोर्ट ऑफ ह्यूमैनिटी’ जैसी विषयपरक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को भी मंच पर प्रस्तुत किया गया। निशा लूथरा की संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगाए।
विज्ञापन

विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. एनपीएस नारंग और गुरमीत कौर नारंग के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में शिक्षा के साथ साहित्य, कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया।

द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में वार्षिक समारोह ‘अक्षरम 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का

द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में वार्षिक समारोह ‘अक्षरम 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें