गणतंत्र दिवस द रोज आर्किड स्कूल में सांस्कृित कार्यक्रमोंकी प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे: संवा
मोबाइल की लत पर बच्चों ने नाट्य मंचन से दिया संदेश
द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा में उल्लास वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा में वार्षिक कार्यक्रम उल्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों को दर्शाते हुए नृत्य, देशभक्ति गीत पर नृत्य और गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किए गए।
संस्कृत नाटक ‘यातायात नियम’ का मंचन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने यातायात नियमों के महत्व को दर्शाया। मोबाइल की लत पर एक नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके अलावा, छात्रों ने हिमाचली लोक नृत्य नाटी के प्रदर्शन को खूब सराहा।
स्कूल की चेयरमैन भूषण शर्मा ने कार्यक्रम में विशेषरूप से शिरकत की। निदेशक ललित शर्मा ने कहा कि हमारे छात्र हमारे देश के भविष्य हैं और हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए। निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और मूल्यों की शिक्षा देना है। स्कूल की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उप प्रधानाचार्या प्रिया सरीन ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस आयोजन ने छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मौका प्रदान किया।
...