प्रिंस और काजल रहे सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा
मुगलांवाला करतारपुर स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलांवाला करतारपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्यातिथि हिमालयन ग्रुप के निदेशक डॉ. आरबी शर्मा, विशिष्ट अतिथि शशि उप्रेति व आशा तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की प्रधानाचार्य कमला ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सिरमौरी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा, स्वागत गीत समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि आरबी शर्मा ने मुगलांवाला करतारपुर स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र प्रिंस और छात्रा काजल को पुरस्कार वितरित किए। इसके साथ ही शिक्षा व खेलकूद में अग्रणी रहने वाली स्नेहा, प्रतिभा, रिया देवी, पलक, अंकित चौधरी, मानसी, चेतना समेत खेलकूद व शिक्षा समेत सह शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्कूल एसएमसी अध्यक्षा सुनीता देवी, अध्यापक श्याम तोमर, पूनम चौहान, सीता देवी, बलदेव सिंह, पंकज शर्मा, दीप शर्मा, आभा शर्मा, सुनीता देवी, आशा देवी, मंगत राम, दिलीप सिंह, रंगी लाल, प्रियंका देवी समेत अभिभावक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद