फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उच्च पाठशाला धायली में मेधावी बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांध समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला धायली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शास्त्री जिया राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि थाना-कसोगा पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र सिंह, टेक चंद, विरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार और सुमन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्याध्यापक अभिषेक शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंग पुंडीर व आदर्श ठाकुर की ओर से पेश किए गए मुर्गा डांस की दर्शकों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं के रूप में प्रियांगी, अक्षरा, वंशिका ठाकुर, आदर्श ठाकुर, मोहित, कंचन, अनुष्का, नव्या, अंगिका व मृत्युंजय सहित अन्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें