फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां

विज्ञापन
डीएवी स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करतेमुख्य अतिथि एएसपी योगेश रोल्टा। संवाद
विज्ञापन
गुरुकुल से ग्लोबल थीम पर डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव की धूम
विज्ञापन

जिला सिरमौर के एएसपी योगेश रोल्टा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की थीम गुरुकुल से ग्लोबल रही। इसके माध्यम से भारतीय प्राचीन शिक्षा पद्धति से लेकर आधुनिक वैश्विक शिक्षा तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया।
समारोह में बतौर मुख्यातिथि सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा और विशिष्ट अतिथि एसएचओ कुलवंत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी कांत ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। स्वागत नृत्य तथा सरस्वती वंदना के बाद नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी मासूमियत और वेशभूषा से सभी का दिल जीत लिया। हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती हुई पारंपरिक नाटी प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुरुकुल से ग्लोबल थीम पर आधारित एक अद्भुत म्यूजिकल स्किट रही। इसमें छात्रों ने डीएवी संस्था की स्थापना, पुरानी गुरुकुल पद्धति और आज के आधुनिक युग की शिक्षा के बीच के विकास को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2023-24 तथा 2024-25 में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों तथा नेशनल स्तर तक खेल जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षक गुरबचन सिंह तथा दिनेश ठाकुर को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षक और और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को उनकी निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।
स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक पूनम शर्मा, अश्वनी गोयल, सुनील दत्त और मीनाक्षी नेगी, लैब असिस्टेंट काला राम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन को भी सम्मानित किया गया। 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए शीतू रैना को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान विशेष अतिथियों में एआरओ डॉ. स्नेह पाठक रैना एवं डीएवी परवाणू की प्रधानाचार्या डॉ. हरनीत सिंह, इंजी. राजन नेगी, बीना नेगी, मधुकर डोगरी, आदित्य वीर सिंह, हरीश वैश तथा सुंदर लाल मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बाक्स...

गुरुकुल से ग्लोबल जैसे विचारशील थीम सराहनीय : योगेश रोल्टा
-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी योगेश रोल्टा ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल के शानदार प्रदर्शन और गुरुकुल से ग्लोबल जैसे विचारशील थीम के चयन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर सहित शिक्षकों के प्रयासों की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें