फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों ने मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

विज्ञापन
राहर इंटरनेशनल स्कूल अजौली के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिककार्यक्रम देखते मुख्य अतिथि व अन्य मे
विज्ञापन
मुख्यातिथि पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने मेधावियों को पारितोषिक वितरित किए
विज्ञापन

शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बच्चों का सर्वांगीण विकास हो : चौधरी
राहर इंटरनेशनल स्कूल अजौली में धूमधाम से मनाया गया 9वां वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राहर इंटरनेशनल स्कूल अजोली में 9वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी ने पुरस्कार वितरित किए।

सर्वप्रथम समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य मनजीत कौर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि और अन्य मेहमानों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू की। छात्रों ने हिमाचली नाटी, देशभक्ति नाटक और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों से दर्शकों का खूब मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में स्कूल की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रधानाचार्य मनजीत कौर ने मुख्यातिथि और सभी गण्यमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पांखी कंपनी के निदेशक ईश्वर चंद शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र लाल और राम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और छात्रों के अभिभावक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें