नरायण और जाईंचा एकल विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू ( सिरमौर) एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल अंचल श्री रेणुकाजी संच सैनधार के ग्राम विद्यालय नरायण में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। पनार पंचायत के उपप्रधान वेद प्रकाश व किशन सिंह कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांधा, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी ठाकुर, अमर सिंह, जगत राम, बालक राम, कपिल ठाकुर, पूर्ण सिंह, सत्यानंद शर्मा, चमन पुंडीर, मनीषा व सीमा सहित ग्राम समिति के सदस्य व बच्चे मौजूद रहे।
उधर, ग्राम विद्यालय जाईंचा में भी वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि सुरेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर कपिल शर्मा, जिया राम, ढोनू राम, खेम सिंह, मनीषा, सीमा, समस्त ग्राम समिति के सदस्य बच्चे मौजूद रहे।
...संवाद