वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मोबाइल की लत पर मूक नाटक और हिमाचली नाटी ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत भाटांवली के प्रधान राकेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत समिति सदस्य प्रदीप राणा विशिष्ट अतिथि, जबकि उपप्रधान जसविंदर सिंह कामा और गुलजारी लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरजा चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने ''''एक भारत श्रेष्ठ भारत'''' की प्रस्तुति के साथ मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों पर आधारित मूक नाटक पेश किया। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित नृत्य और पारंपरिक हिमाचली नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छठी कक्षा में सुनैना ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और दिव्या सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में कल्पना प्रथम, नव्या चौधरी द्वितीय और आकाश कुमार तृतीय रहे। आठवीं कक्षा में लविश कुमार प्रथम, आयुषी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहे।
नौवीं कक्षा में पीहू ठाकुर प्रथम, प्राची द्वितीय और शीतल कुमारी तृतीय रहीं। दसवीं कक्षा में दीक्षा ने प्रथम, छवि राठौर ने द्वितीय और अनु देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 11वीं कक्षा में उपासना प्रथम, अमर कुमार द्वितीय और राहुल राम तृतीय रहे। 12वीं कक्षा में मुक्ता प्रथम, ईशा द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आठवीं कक्षा के आकाश कुमार, कृष्णा, महेश और विशाल चौहान को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राकेश कुमार चौधरी ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।-
किशनपुरा स्कूल में दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते आयोजक व अतिथि। स्रोत: स्कू