शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में द्वितीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यतिथि प्रो. रामलाल तोमर व विशेष अतिथि विकेश चौहान ने किया।
मुख्यतिथि प्रो. राल लाल तोमर ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए फ़ास्ट फूड के सेवन से बचना चाहिए। प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया और सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एथलेटिक मीट के समन्वयक डॉ नलिन रमौल, प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. सुमित्रा नेगी, प्रो.रवीना, प्रो. अनिकेत पुंडीर, अधीक्षक विकेश शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
-