फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गढोल-पीडग स्कूल के अक्षय का राज्य स्तरीय खो-खो टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 14 अक्तूबर तक कुफरी में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

सात अक्तूबर से सोलन में शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढोल-पीडग के अक्ष्य का चयन अंडर-19 खो-खो में राज्य स्तरीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्तूबर तक कुफरी में होगी। इसके लिए सात अक्तूबर से सोलन में प्रशिक्षण शिविर होगा।
स्कूल के लिए यह वर्ष खेल उपलब्धियों के लिहाज से खास रहा। खो-खो टीम ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता रहने के बाद जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागू में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने जिला अंडर-19 खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र नितिन, आदित्य, अक्षय और अनमोल जिला टीम में शामिल रहे। इनमें से छात्र अक्षय का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक पुष्पेंद्र ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने छात्र अक्षय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें