फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घिन्नीघाड़ की आकांक्षा शर्मा बनीं अधिवक्ता, हिमाचल हाईकोर्ट में ली शपथ

विज्ञापन
एडवोकेट आकांशा शर्मा
विज्ञापन
-बनी बखौली पंचायत के ढिल्लों-ढंगयार गांव की निवासी हैं आकांक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के घिन्नीघाड़ की बेटी आकांक्षा शर्मा ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में शपथ लेकर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बनी बखौली पंचायत के ढिल्लों-ढंगयार गांव निवासी आकांक्षा को हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष आईएन मेहता ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने कानूनी कॅरिअर की शुरुआत की है।

आकांक्षा ने शेड्स कॉलेज ऑफ लॉ से पांच वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई मूट कोर्ट और सेमिनार में भाग लेकर कानूनी विषयों की समझ विकसित की। अब हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में वह न्यायिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएंगी। आकांक्षा के पिता बेनी प्रसाद पराशर और माता रीना शर्मा दोनों शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी आकांक्षा को बधाई दी। आकांक्षा की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें