फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन शहर में निकाली आक्रोश रैली, केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश रैली निकाली और दिल्ली गेट के समीप केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
रैली के बाद जिला सिरमौर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण ठाकुर और कार्यकर्ता राहुल व आर्यन ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद अब देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का पेपर भी लीक हो गया है, जिससे देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी गंभीर घटना के बाद भी केंद्र सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद शिक्षा मंत्री को खुद ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन देशव्यापी आंदोलनों के बावजूद वे पद पर बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दें और देश के युवाओं से माफी मांगें।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया गया और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो यूथ कांग्रेस हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें