फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डायवर्जन टनल के भूमि पूजन से पहले विस्थापितों का प्रदर्शन

विज्ञापन
रेणुकाजी में डायवर्शन टनल के भूमि पूजन के दौरान विधायक के समक्ष पक्ष रखते संघर्ष समिति के सदस्य
विज्ञापन
विधायक विनय कुमार से मिला बांध संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

विस्थापितों के पुनर्वास, उचित मुआवजा नहीं मिलने पर तक आंदोलन को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। गिरि नदी के समीप प्रस्तावित श्री रेणुका बांध परियोजना में डायवर्जन टनल के भूमि पूजन से पहले विस्थापितों ने विरोध-प्रदर्शन किया। श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति के आह्वान पर विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रभावित परिवारों ने बांध प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बांध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी प्रमुख मांगों की अनदेखी करते हुए परियोजना प्रबंधन कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक विस्थापितों के पुनर्वास, उचित मुआवजा और अन्य अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में खेरी, सियूं, मोहतू और रजाणा जोन सहित कई क्षेत्रों से दर्जनों विस्थापित शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन में संघर्ष समिति अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, संयोजक प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संजय चौहान, मुख्य सलाहकार राजकुमार शर्मा, खैरी ज़ोन से नित्यानंद पथिक, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, हरिचंद शर्मा, रमेश और राजेश कृष्ण कुमार ,भरत सिंह, हरि प्रकाश बलिंद्र सिंह संजय कुमार, बिमला, रुक्मणी, नीलम आशा, सुरेंद्र रघुबीर, मेलाराम, रोशन दीन, इब्राहिम, टीकाराम, बलबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के बाद श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार से मिला। संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने विस्थापितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से उनके समक्ष रखा। विधायक विनय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पहले से ही सजग हैं और विस्थापितों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विस्थापितों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें