फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ठोंठा जाखल में 5.50 करोड़ से बनी रही उठाऊ पेयजल योजना, अक्तूबर तक होगी पूरी

विज्ञापन
गिरिपार के ठोंठा जाखल में उठाऊ पेयजल योजना के निर्माणधीन टैंक। संवाद
विज्ञापन
तीन पंचायतों के गांवों के लोगों को पेयजल समस्या से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन


खनियार में बनाया जा रहा जल भंडारण टैंक
सुंदर चौहान

कफोटा (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के ठोंठा जाखल क्षेत्र में करीब 5.50 करोड़ रुपये से बन रही उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। जलशक्ति विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना को अक्तूबर तक पूरा कर लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के पूरा होने के बाद ठोंठा जाखल, कोटा पाब और सखोली पंचायत के करीब दर्जनों गांवों के लोगाें को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी, जिससे वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
नाबार्ड वित्तपोषित इस योजना के तहत पानी को खनियार खड्ड से उठाया जा रहा है। योजना को तीन चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहला भंडारण टैंक खनियार में बनाया जा रहा है। अंतिम टैंक कुरोऊ धार पर स्थापित होगा। यहां से विभिन्न गांवों तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। योजना से जिन गांवों को लाभ मिलेगा उनमें बाईला, कुरोऊ धार, जाखल, खनियार, ठोंठा जाखल, बाईला मकड़ाना, गुजोन, सठोड़, पारवा, चींच मटियाना सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गिरिपार क्षेत्र के इन गांवों में लंबे समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। खासकर गर्मियों के दौरान लोगों को दूरदराज स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र शर्मा ने बताया कि योजना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है। विभाग का प्रयास है कि तय समय से पहले ही योजना को पूरा कर अक्तूबर तक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें