फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भीषण गर्मी में महाराजा अग्रसेन सभा ने 11 स्थानों पर लगाई छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौतपा के दौरान राहगीरों को वितरित किया शीतल जल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नौतपा और भीषण गर्मी के बीच महाराज अग्रसेन सभा पांवटा साहिब की ओर से बुधवार को आम लोगों के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। सभा ने पांवटा साहिब के 11 विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा जल वितरित किया।
सभा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता के लिए शीतल जल सेवा का पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने छोटी सी सूचना पर जिस तत्परता और एकजुटता का परिचय दिया, वह समाज की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर एक साथ 11 जगह छबील लगाकर समाज सेवा का संदेश दिया। अल्प समय की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना और तन-मन-धन से सेवा कार्य में जुट जाना समाज की एकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें