फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में उखड़ गई टारिंग, पुलिया भी खराब

Sat, 26 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बोहल टालिया में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस साल पनेली से फग्गू तक बनाई गई सड़क के निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। लगभग दो माह के भीतर ही जहां सड़क खराब हो गई है वहीं पैरापिट भी टूट गए हैं। इसके अलावा एक पुलिया भी बुरी तरह से खराब हो गई है। ग्रामीणों ने इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता को शिकायत करते हुए उचित छानबीन के साथ सड़क की पुन: मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन


महिला मंडल टालिया की प्रधान प्रभादेवी, सचिव अनुराधा ठाकुर, अमरसिंह, रणजोत, देवराज, करुणा देवी, अतरसिंह सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत की है कि लोक निर्माण विभाग ने पनेली से फग्गू संपर्क मार्ग में पुलिया तथा पैराफिट का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से इस वर्ष के प्रारंभ में करवाया था लेकिन इसका कार्य सही नहीं हुआ। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का भी आरोप लगाया है।

 ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से इस कार्य का घटिया निर्माण किया गया जिसमें सीमेंट निर्धारित मापदंडों से बिल्कुल कम लगाया गया। इसके चलते यह निर्माण कार्य दो माह बाद ही उखड़ना प्रारंभ हो गया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने यहां तैनात कनिष्ठ अभियंता को उसी दौरान मौखिक शिकायत की थी लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता से गुहार लगाई है कि इस कार्य की मौके पर जाकर छानबीन की जाए।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता के कार्यालय राजगढ़ में तैनात अधीक्षक चमन लाल से संपर्क करने पर उन्होंने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता अवकाश पर है। लिहाजा, शिकायत संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता को भेज दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें