फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भरली आंजभोज कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भरली आंजभोज कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

विद्यार्थियों को 19 जून तक मिलेगा प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी

नघेता (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के भरली आंजभोज कॉलेज में बीए, बी-कॉम प्रथम वर्ष 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य डॉ. रितु पंत ने बताया कि 19 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रवेश प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के चयनित मापदंडों और योग्यता के आधार पर आयोजित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रवेश संबंधी सभी जानकारी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की साइट और कॉलेज के प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि इस कॉलेज में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या अधिक है। यहां 90 फीसदी लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं।
विज्ञापन


....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें