फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्योहारों को देखते नाहन के मुख्य बाजार से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने शहर में की कार्रवाई, दुकानदारों को दी चेतावनीटीम को देख रास्ते पर रखे सामान को समेटते दिखे दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन को देखते शहर के मुख्य बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद नाहन ने कार्रवाई की है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम के आने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार सड़क पर रखा अपना सामान सिमटते दिखे। कई जगह नगर परिषद ने सामान हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया।
वीरवार दोपहर तीन बजे नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान के नेतृत्व में टीम ने पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई अमल में लाई। उन्होंने शहर के दिल्ली गेट से भीतर की ओर बाजार में कार्रवाई शुरू की। टीम ने दिल्ली गेट, बड़ा चौक, छोटा चौक से लेकर बस अड्डे तक कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान दुकानदारों के चालान तो नहीं काटे गए, लेकिन उन्हें कड़ी फटकार जरूर लगाई गई। साथ ही रास्तों से सामान को हटाकर दुकान के भीतर पहुंचाया।
विज्ञापन

इस मौके पर कई दुकानदारों को हिदायत दी गई कि यदि फिर से सामान रास्तों पर सजाया तो इसे जब्त किया जाएगा। टीम की इस कार्रवाई का बड़ा चौक के समीप के दुकानदारों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि त्योहारी सीजन में जब कमाने का मौका होता है तो नगर परिषद अपनी टीम लेकर आ जाती है। उन्होंने गुन्नूघाट में संकरे बाजार रास्ते पर दुकानदारों को बैठने के लिए दी जगह पर भी सवाल उठाए। इस पर टीम ने अपनी शिकायत कार्यालय में देने की बात कही। सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि नगर परिषद ने पुलिस कर्मियों को साथ लेकर पूरे बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। यदि फिर भी दुकानदार नहीं मानेंगे तो उनके चालान काटकर सामान जब्त किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें