फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमित फरार आरोपी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से बुधवार को फरार एनडीपीएस मामले के कोरोना संक्रमित आरोपी की पड़ोसी राज्य में भी तलाश की जा रही है। फरार आरोपी पर हरियाणा के भिवानी में भी हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस ने अब राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के साथ हरियाणा व उत्तराखंड राज्य में आरोपी को दबोचने के लिए अभियान चलाया है।
बता दें कि सात फरवरी को राजबन पुलिस ने जंबूखाला की शनकोट मार्ग पर एक कार में तीन आरोपियों से 22 ग्राम स्मैक व 360 ग्राम अफीम बरामद किया था। हरियाणा जिला भवानी के मिथाथल निवासी सतीश, वीरेंद्र व पवन कुमार गिरफ्तार किए गए थे। तीनों के कोविड-19 टेस्ट करवाए गए। एक आरोपी वीरेंद्र पुत्र सत्यनारायण कोरोना पॉजिटिव निकला। मंगलवार को आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार शाम को संक्रमित वीरेंद्र अस्पताल से फरार हो गया। इसके बाद से डीएसपी पांवटा समेत विभिन्न टीमों ने हिमाचल के साथ पड़ोसी राज्यों में भी सर्च अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा पुलिस को सूचना देने पर पता चला है फरार वीरेंद्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भिवानी में भी मामला दर्ज है। आरोपियों ने भिवानी में भी किसी पर जानलेवा हमला किया था। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के फरार होते ही अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के भिवानी में भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज है। हरियाणा व उत्तराखंड पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें