फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी का आरोपी 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर 909 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी संदीप को न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहन की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसआईयू टीम ने हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर गांव काकोग में नव्या होम स्टे के सामने संगड़ाह से ददाहू की ओर आ रही बाइक के चालक युवक संदीप निवासी बलोग, तहसील जुन्गा, जिला शिमला के कब्जे से 909 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत संगड़ाह थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की इस खेप को कहां से लाया था और किसे देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें