फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
टिंबी -मिल्लाह मार्ग पर खाई में गिरा टिपर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। टिंबी-मिल्लाह संपर्क सड़क पर मिल्ला गांव के समीप बीती रात एक टिपर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। शिलाई पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शिलाई अस्पताल से पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे चालक तोता राम शर्मा (45) पुत्र रति राम शर्मा गांव गंगटोली रेत से भरा टिपर (एचपी27 डी-0757) लेकर मिल्लाह की ओर जा रहा था। तीखे मोड़ पर चालक ने ट्रक से अपना संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
उधर प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। शिलाई थाना के प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टिपर चालक की मौके पर मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें