फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के शमशेरपुर में सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक ने रात्रि गश्त ड्यूटी पर निकले होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान और बाइक चालक दोनों घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पांवटा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के निवासी गांव एवं डाकघर कोलर भीम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पुलिस थाना पांवटा साहिब में बतौर गृह रक्षक ड्यूटी पर कार्यरत है। शनिवार को मैं और गृह रक्षक संजीव कुमार रात्री ड्यूटी पर थे।
बद्रीपुर से पैदल गश्त करते हुए शमशेरपुर पहुंचे। रात करीब 12.20 पर बद्रीपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल तेज रफ्तारी में आई। मोटर साइकिल चालक ने लापरवाही से संजीव कुमार को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल को उस समय अभिजीत उर्फ बंटी निवासी गांव सूरजपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर चला रहा था। इस दुर्घटना में संजीव कुमार और मोटर साइकिल चालक दोनों को चोटें पहुंची हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें