फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत

Sat, 27 Feb 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र सराहां के अंतर्गत नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सराहां के समीप एक पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार सीआईएसएफ में कार्यरत सैनिक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल से फरार पिकअप चालक को पुलिस ने नैनाटिक्कर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सराहां पंचायत के कोठी गांव निवासी सीआईएसएफ में कार्यरत नितीश नेहरू शुक्रवार शाम को अपने गांव के राहुल नेहरू के साथ बाइक पर सराहां से अपने घर कोठी जा रहा था। घर के समीप ही सोलन की ओर से आ रही पिकअप नंबर एचपी-13-2847 ने तीखे मोड़ पर बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार सैनिक नितीश व राहुल को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनों को सराहां अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नितीश को पीजीआई व राहुल को सोलन के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन नितीश की धर्मपुर के समीप रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि राहुल का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है।


उधर डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक अजय जो नेपाली मूल का है को गिरफ्तार कर धारा 279, 337, 304ए व 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नितीश कुमार का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें