फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित स्टोन क्रशर के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

Fri, 26 Feb 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य की सीमा से सटे भगानी पटवार सर्कल के गुरूवाला जमीन पर प्रस्तावित स्टोन क्रशर के विरोध में भगानी पंचायत के गुरूवाला ग्रामीणों, किसानों एवं महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गांव की महिलाओं ने क्रशर मालिक एवं सहयोगियों को चेतावनी दी कि गुरूवाला गांव में किसी भी कीमत पर क्रशर नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय भगानी पंचायत प्रधान के नेतृत्व में गुरूवाला गांव के किसान, महिला, युवा शक्ति ने गुरूवाला की जमीन पर क्रशर लगाने का विरोध किया है। महिलाओं सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रस्तावित क्रशर जमीन पर निशानदेही एवं चिन्ह को उखाड़ दिया। साइड पर पहुंचकर महिलाओं ने क्रशर पार्टी एवं सहयोगी डिलरों के खिलाफ नारेबाजी एवं धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने यमुना नदी से गांव तक रोष रैली भी निकाली।


पूर्व पंचायत कार्यकाल वर्ष 2013 में गुरूवाला में क्रशर स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। एनओसी के समय ग्रामीणों को अंधेरे में रखा गया था, लेकिन जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री एवं जिला उपायुक्त को शिकायत की थी।
विज्ञापन



स्थानीय भगानी पंचायत प्रधान निंद्रो देवी, कमला देवी पूर्व महिला मंडल प्रधान, पूर्ण सिंह नंबरदार, कल्याण सिंह, गुरमैल, हरविंद्र सिंह, नाजर, राजू, अंजूमलिक, नरेश, बबली, नसीम बेगम, यासमिन, समीना, हसीना, गीता, ममता, बक्सो, ज्ञान, तारों, प्रेमलता, संजीदा, संगीता, रत्नो, सुरजीत, ऊषा, मंजू, राणों, सुषमा, त्रिशला, साईस्ता, जीशान, रेशमा, रामकली, मोमिना आदि महिलाओं ने रोष जताते हुए बताया कि यमुना नदी के तट से सटा गुरूवाला कृषि प्रदान गांव है। यहां की बासमती धान, गेहूं, गन्ना, अदरक, जौ आदि नकदी फसलें बेहतरीन होती हैं जो क्रशर लगाने से तबाह हो जाएंगी। इसलिए किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें