नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिषद के इतिहास, कार्यपद्धति एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका से अवगत कराना रहा।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य, संगठन की कार्यपद्धति, छात्र हित और राष्ट्रहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और छात्र हित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।-