फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्छाद में बसें न चलने से लोग परेशान

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे काम करने की जिद पर अडे़ परिवहन कर्मचारियों के कारण पच्छाद क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हुए हैं। एक तरफ क्षेत्र में शादी और मेले का माहौल है तथा दूसरी और बसों के न चलने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बस चालक और परिचालक 8 घंटेे के बाद ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलकर या फिर दो से तीन गुना किराया देकर प्राइवेट गाड़ियों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सराहां परिवहन डिपो की सोलन-सराहां-चन्हालग, सराहां-मेहंदोबाग, सराहां-मंडी-खडाना, सराहां-डिलमन-धभाडा बस सेवा वर्क-टू-रूल के कारण प्रभावित हुई। खासतौर पर आजकल शादियों व मेले का माहौल चला हैै। इस कारण लोगों को दूर-दूर से आने में भारी परेशानी हो रही है। यह सभी बसें सुबह से अपने रूटों पर चल रही है, लेकिन शाम को सभी बंद हो रही है।
कथाड पंचायत प्रधान रजनी शर्मा, बागथन पंचायत प्रधान महेंद्र ठाकुर, काटली पंचायत समिति सदस्य तारा दत्त शर्मा, सुरला जनोट पंचायत के पूर्व प्रधान विजित ठाकुर व क्षेत्रवासी रविंद्र ठाकुर, रमेश कुमार, दलीप सिंह व हेमराम ने बताया कि बसों के बंद होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई हो रही है। लोगों को कई-कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होेंने कहा कि इससे स्कूल आईटीआई व कालेज में जाने वाले बच्चें भी प्रभावित हो रहे हैं। उधर, अड्डा प्रभारी सराहां जगदीश शर्मा ने बताया कि वर्क-टू-रूल के कारण बसें बंद हुई हैं। ड्राइवर-कंडक्टर आठ घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें