फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड टीचर तीन दिन गैर हाजिर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई शिक्षा खंड के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल कांडिया-कोटी में औचक निरीक्षण के दौरान हैड टीचर (एचटी) गायब पाया गया। जिला एलीमेंटरी कार्यालय के ओएसडी ने यह कार्रवाई की। जिस समय स्कूल पर छापामारी की गई, उस समय दो अध्यापक तो मौजूद थे, मगर एचटी ड्यूटी से नदारद था। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि उक्त शिक्षक बीते तीन दिनों से स्कूल में उपस्थित नहीं था। शिक्षक ने विभाग तथा सरकार के नियमों को दरकिनार करते हुए हाजिरी रजिस्टर में तीन दिनों के खानों को खाली छोड़ा था। नियम के अनुसार यदि शिक्षक अवकाश पर था तो तीन खानों में अवकाश भरा होना चाहिए था।
विज्ञापन

फिलहाल शिक्षा विभाग के ओएसडी ने मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला के एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक मदन लाल शर्मा को आगामी कार्रवाई हेतु भेज दिया है। उधर इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए ओएसडी केएस नेगी ने बताया कि कांडिया-कोटी प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान एचटी शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पाए गए। पीटीए शिक्षक सहित एक अन्य अध्यापिका अपनी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर शिक्षक तीन दिनों से रजिस्टर पर बिना अवकाश भरे गायब है। ओएसडी नेगी ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला एलीमेंटरी कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें