फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद को किया याद

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। देश के शिक्षाविद एवं आजाद भारत के पहले शिक्षामंत्री अब्बुल कलाम आजाद के सम्मान में जिलाभर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अनेकों स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। बच्चों ने अब्बुल कलाम के आदर्शों पर चलने के लिए शिक्षा से जुड़े लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया। बच्चों ने शहर भर में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। चित्रकला में अंकित शर्मा प्रथम, विभाली कश्यप द्वितीय तथा आकृति शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अंजलि पाल को प्रथम, मोनिका को द्वितीय तथा अंकिता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। वहीं हाई स्कूल भूईरा में भी शिक्षा दिवस मनाया गया। मुख्य अध्यापक कैलाश शर्मा ने बच्चों को इस अवसर पर मौलाना अब्बुल कलाम आजाद की शिक्षाओं पर चलने को कहा। भाटगढ़ स्कूल में भी शिक्षा दिवस मनाया गया। भाटगढ़ केंद्र अध्यक्ष कुंदन सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार, नीता राम, धीरज बंसल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें