फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के तहत बेहड़ेवाला और बहराल में सोमवार को दो सड़क हादसे हुए। इनमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा पांवटा के बहराल क्षेत्र में पेश आया। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों दूमादीन (36) और फातिमा (33) को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा बेहड़ेवाला में पेश आया। यहां आम के बाग के समीप एक स्कूटी ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में चारा लेकर आ रही तारूवाला निवासी 40 वर्षीय शीतलपाल पत्नी राकेश घायल हो गईं, जिसे उपचार के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि, बेहड़वाला के समीप घायल हुई शीतलपाल का उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस दोनों सड़क हादसों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें