फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सिर से छिना पिता का साया, मांग हो गई सूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के सिर से छिना पिता का साया, मांग हो गई सूनी
विज्ञापन

हरिपुरधार-कुपवी सड़क पर दो युवकों की मौत से मातम
मानल और झकांडो गांव के रहने वाले थे दोनों युवा
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार/ शिलाई/ सतौन (सिरमौर)। रोजमर्रा की तरह अपने कार्यों के लिए शिमला के गुम्मा की ओर निकले दो युवकों की मौत से शिलाई इलाके में मातम छा गया है। हादसे ने सिरमौर के दो युवक लील लिए। अबोध बेटे के सिर से पिता का साया छिन गया तो पत्नी की मांग सूनी हो गई। बूढ़ी दिवाली की खुशियों में डूबे इस इलाके में अचानक ही मातम छा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात कुपवी-हरिपुरधार मार्ग पर एक टिपर के लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। नौरा गांव के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे में टिपर चालक झकांडो पंचायत के भग्नाड़ी निवासी वेद प्रकाश (25) और भजौण पंचायत के मानल गांव निवासी सोहन सिंह (26) की मौत हो गई। एक ही दिन में शिलाई के दो युवकों की मौत से इलाकावासी गमगीन हो गए हैं। वेद प्रकाश की कुछ अरसे पहले ही शादी हुई है। उसका दो वर्ष का बेटा भी है। अवोध बेटे के सिर से पिता का साया छिन गया है, जबकि पत्नी की मांग सूनी हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुधबुध खो बैठी है। उधर, सतौन के तहत आने वाले मानल गांव का सोहन सिंह गरीब परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसके दो छोटे भाई हैं। जबकि तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि सोहन हरिपुरधार क्षेत्र में काम की तलाश में गया था। वह जेसीबी चलाने का कार्य करता था, जबकि वेद प्रकाश एक कंपनी में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें