फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन सड़कें अवरुद्ध, लोगों के घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
पांवटा में भारी बारिश के दौरान घर में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश की वजह से जिले के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए। जबकि, पांवटा में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बारिश होने से कई खड्डों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नाहन बस स्टैंड में भी बारिश का पानी दुकानों में घुसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से नाहन-पांवटा एनएच बोहलियों के समीप मलबा आने से एक घंटे के करीब बंद रहा। नाहन-रामाधौण, नाहन-कौलांवालाभूड़ वाया सैनवाला और वाया सुरला, ददाहू-संगड़ाह, जमटा-बिरला के अलावा सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्रों के अलावा पच्छाद इलाके की कई मुख्य सड़कों समेत संपर्क मार्ग भी बंद रहे। आवाजाही ठप होने के कारण सरकारी और निजी बसें निर्धारित समय के अनुसार गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच पाईं। भूस्खलन के चलते छोटे-बड़े वाहनों को घंटों मार्ग के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने खुद जेसीबी लगाकर खोदीं नालिां
नगर परिषद पांवटा साहिब में बारिश की वजह से फिर जलभराव की समस्या हुई। सड़कों और गलियों में पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। लोगों के कमरे एक से दो फीट तक पानी से भर गए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के वार्ड नंबर 6, 7 और वार्ड आठ में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। गुस्साए लोगों ने खुद जेसीबी बुलाकर नालियां खोदने का काम शुरू किया। घरों और दुकानों में पानी घुसने के कारण लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। गौैरतलब है कि पांवटा शहर में जलभराव की समस्या वर्षों से चल रही है लेकिन, नगर परिषद इसके लिए काई कार्रवाई नहीं कर रही। उधर, पांवटा साहिब के बद्रीपुर स्थित राज्य नागरिक आपूर्ति के थोक भंडार में भी बारिश का पानी घुस गया। भंडार का भवन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह पर घास उग आई है। निगम की लापरवाही की वजह से आए इस पानी के कारण हालांकि अनाज को नुकसान नहीं हुआ है। उधर, सोसायटी के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि बारिश का पानी टपक रहा था लेकिन, अनाज को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें