फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह में 57 महिला मंडलों को वितरित कीं 900 कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
15वें वित्तायोग के तहत 10 पंचायतों के महिला मंडलों को दी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। जिला परिषद सिरमौर की तरफ से 15वें वित्तायोग के तहत संगड़ाह में 10 पंचायतों के महिला मंडलों के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र की 10 पंचायतों से 57 महिला मंडलों की प्रतिनिधि मौजूद रही। आयोग की तरफ से इन सभी महिला मंडलों को 900 कुर्सियां उपलब्ध करवाई गईं। सीमा कन्याल ने कहा कि इस प्रकार से महिलाओं के लिए बहुत कम योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनका अपने पांच साल के कार्यकाल में प्रयास रहा है कि महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इसके अलावा पंचायतों के लिए भी कई काम यहां किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें