फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाके के दौरान एक गाड़ी से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद

विज्ञापन
शिलाई पुलिस ने कफोटा के समीप नाके के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद की - स्त्रोत:
विज्ञापन
(सचित्र)
विज्ञापन

नाके के दौरान गाड़ी से देसी शराब की 90 पेटियां बरामद, चालक फरार
शिलाई पुलिस टीम ने अवैध शराब कब्जे में लेकर शुरू की तफ्तीश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने कफोटा में नाकेबंदी के दौरान एक वाहन से शराब की 90 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शिलाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन में बड़ी नशे की खेप क्षेत्र में पहुंच रही है। लिहाजा सहायक उपनिरीक्षक रवि कुमार की टीम ने पांवटा-टिंबी कफोटा सड़क पर नाका लगा दिया। कफोटा के समीप एक गाड़ी एचआर 03पी-2207 एक्सयूवी 500 कफोटा बाजार से आगे पहुंंची तो दूर से पुलिस को देख चालक वाहन मार्ग पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो सेल इन यूटी चंडीगढ़ ब्रांड की 90 पेटियां ( 1080 बोतलें) देसी शराब बरामद हुईं। इसके बाद शिलाई पुलिस ने वाहन समेत शराब को कब्जे में ले लिया है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। थाना पुलिस शिलाई अवैध शराब मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें