फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगी गिरि उठाऊ पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की आठ पंचायतों के करीब 21 हजार की आबादी की प्यास गिरि उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से बुझेगी। नौ करोड़ रुपये की इस उठाऊ पेयजल योजना को नेशनल डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना से पच्छाद क्षेत्र की साधनाघाट, नैना टिक्कर, डिलमन, नारग, शाड़ियां, महलोग लाल टिक्कर, चमेंजी और वासनी पंचायतों के करीब 21 हजार लोग लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि इन पंचायतों में गर्मियां शुरू होते ही उठाऊ पेयजल योजना एवं प्रवाह पेयजल योजनाओं के जलस्रोत सूख जाते हैं लेकिन इस योजना के बनने से क्षेत्र के लोगों को गर्मियों में होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।
इस योजना में पाइपलाइन, टैंक निर्माण, पंप हाउस निर्माण, स्टोरेज टैंक, फिल्टर बेड और आधुनिक मशीनरी लगाई जाएगी। नैना टिक्कर पंचायत के पूर्व प्रधान शिव कुमार गुप्ता, डिलमन पंचायत के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, नारग निवासी पवन सूद, नारग पंचायत के पूर्व प्रधान विद्या दत्त शर्मा, नरेश कुमार, सुशील शर्मा और नैना टिक्कर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य कविता शर्मा ने बताया कि इस योजना के बनने से क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों में उनके क्षेत्र में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मच जाती है।
विज्ञापन

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग योजनाओं से पंचायतों को लाभान्वित करने की कोशिश की जा रही है। यह योजना करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगी। विधायक ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य हर गांव को पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से जोड़ने का है। इसको लेकर वह लगातार प्रयास कर रही हैं।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सराहां संजय मोकटा ने बताया कि इस योजना के बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। शीघ्र ही निविदाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें