फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेचड़ का बाग मे 88 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू की आरोग्य सेवा समिति ने लगाया शिविर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित आरोग्य सेवा समिति ददाहू और युवा एवं महिला मंडल सैनधार के सौजन्य से बेचड़ का बाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 88 यूनिट रक्त एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा गया। शिविर को लेकर नव युवक व महिला मंडलों में भारी उत्साह दिखाई दिया। शिविर की विशेषता यह रही की 88 रक्त दाताओं में से 37 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खून की एक बूंद किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है। रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। इस मौके पर समिति के सचिव बलिंदर शास्त्री, अर्जुन अत्री, अर्जुन ठाकुर, हिम्मत अत्री, काकू राम, प्रेम सागर, नरेश ठाकुर, सतपाल मान, पंडित रामेश्वर शर्मा व अन्य ग्रामीणों सहित महिला व नवयुवक मंडलों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें