फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल से नदी में गिरा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल से एक युवक नदी में जा गिरा। सुबह की सैर को निकले लोगों ने युवक को कराहते हुए पुल के नीचे नदी में देखा। इसके बाद पांवटा थाना पुलिस को सूचित किया गया। रेस्क्यू टीम ने घायल युवक को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सक ने बताया कि युवक के मल्टी फ्रैक्चर हैं। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लोग हिमाचल से उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल से कुल्हाल की ओर सैर को निकले थे। इस बीच किसी व्यक्ति के दर्द से कराहने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू टीम के सहयोग से घायल युवक को यमुना नदी क्षेत्र से बाहर निकाला लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने कहा कि घायल युवक अमन (21) पुत्र स्व. दर्शन लाल निवासी वार्ड नंबर-10 अंबेदकर कॉलोनी देवी नगर तहसील पांवटा साहिब का निवासी है। मल्टी फ्रैक्चर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को नाहन रेफर कर दिया गया है। वहीं, पांवटा थाना से मुख्य आरक्षी दलीप कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच टीम ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों मां सविता और भाई अक्षय का कहना है कि अमन को कई बार मिरगी के दौरे भी पड़ते हैं। एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने कहा कि सूचना मिलने पर जांच टीम मौके पर भेज दी गई है। टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। परिजनों का कहना है कि अमन को नशे की लत है। यमुना पुल से गिरने पर परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें