फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण पर दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद नाहन ने शनिवार को कार्रवाई की। सेनेटरी इंस्पेक्टर अजय गर्ग की अगुवाई में टीम ने दो पुलिस कर्मियों को साथ लेकर गुन्नूघाट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक आदि हिस्सों में 16 चालान काटे। इस दौरान बाजार में रास्तों पर टांगे गए पोस्टर और होर्डिंग्स भी कब्जे में लिए। नगर परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नप ने देर शाम तक बाजार में कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि गुन्नूघाट से लेकर बड़ा चौक, छोटा चौक, दिल्ली गेट, हिंदू आश्रम, बस स्टैंड और अन्य कई हिस्सों में दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर रास्ते पर सजा देते हैं। ऐसे में रागहीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही बाजार के रास्ते तंग हैं। दुकान के बाहर सामान फैलाए जाने से रास्ते में लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, नप इससे पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है लेकिन, दुकानदार थोडे़ समय बाद फिर से रास्तों पर अतिक्रमण कर देते हैं। उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर अजय गर्ग ने बताया कि अतिक्रमण के 16 चालान काटे गए हैं। होर्डिंग और पोस्टर आदि को भी रास्ते से हटाकर अपने कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दुकानदार को अपना चालान भुगतना होगा। इसके बाद नप नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ नप कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें