फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल विवाद की सजा, रोक दी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
नित्थर, झल्ली और घरोली सहित अन्य गांव में एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
देवराज शर्मा
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पेयजल कनेक्शन को लेकर पनपे विवाद का हल ढूंढने की बजाय आईपीएच विभाग ने गांव की पेयजल सप्लाई ही रोक दी है। लोग लगभग एक महीने से पानी को दर-दर भटक रहे हैं। मामला पच्छाद के तहत आने वाली बागथन पंचायत के तकाहां गांव का है। यहां पानी के कनेक्शन को लेकर ग्रामीणों में विवाद गहरा गया। मौके पर एक पहुंचे कनिष्ठ अभियंता से भी कुछ ग्रामीण उलझ गए। परिणाम स्वरूप विभाग ने फरमान जारी कर गांव की पेयजल सप्लाई ही रोक दी।
जानकारी के अनुसार कुछ अरसे पहले तकाहां गांव के एक व्यक्ति को पेयजल कनेक्शन दिया जा रहा था। आईपीएच के कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने पहुंचे तो व्यक्ति ने विशेष स्थान से कनेक्शन देने की मांग की जिस पर अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताया। विरोध इतना बढ़ गया कि नौबत गाली गलौच तक पहुंच गई। यहां तक कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर आए कनिष्ठ अभियंता से भी ग्रामीण उलझ गए।
विज्ञापन

इसी से गुस्साए आईपीएच विभाग ने सभी को इसकी सजा दे डाली। एक महीने से गांव की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी गई है। लगभग आधा दर्जन घरों में पानी नहीं आ रहा। तकाहां निवासी क्षमा दत्त शर्मा, अंबा दत्त शर्मा, कमल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें एक महीने से पानी नहीं मिल रहा है। विभाग ने दो दिन के लिए पाइप लाइन जोड़ी थी, लेकिन फिर से पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। ग्रामीणों ने कहा कि वह जल्द ही इस मसले को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे। जरूरी हुआ तो जनहित याचिका भी डाली जाएगी। उनका कहना है कि एक व्यक्ति को मनचाही जगह से कनेक्शन दिया जा रहा है जिससे अन्य घरों की सप्लाई बाधित हो जाती है। इसका विरोध किया तो विभाग ने पेयजल सप्लाई ही रोक दी।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव महाजन ने कहा कि तकाहां गांव में ग्रामीणों ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ अकारण दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों को अपना विवाद स्वयं सुलझाना चाहिए। विवाद नहीं सुलझने पर ही पानी की सप्लाई रोकी गई है। सप्लाई छह सात घरों की रोकी गई है। यह सभी लोग पेयजल लाइन से सिंचाई करते हैं। इन्हीं का आपस में झगड़ा भी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें