शिलाई (सिरमौर)। शिलाई इलाके में पेड़ से गिरकर बिजली बोर्ड का एक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का शिलाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शिलाई गांव का 40 वर्षीय कुंदन सिंह 6 बजे अपने मवेशियों के लिए पशुचारे का इंतजाम करने जंगल गया था। जंगल में पेड़ से पत्ती काटते वक्त पांव के नीचे से टहनी टूट गई। इससे कुंदन सिंह पेड़ से गिरकर खेत में जा गिरा।
ग्रामीणों को कुंदन सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही उसे शिलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
------------