फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम करेंगे निजी स्कूलों में फीस ढांचे का निरीक्षण: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस ढांचे का एसडीएम करेंगे निरीक्षण : उपायुक्त
विज्ञापन

मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के निजी स्कूलों की ओर से ली जा रही मनमानी फीस को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त सिरमौर ने इस मसले पर एसडीएम को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों में चल रहे निजी स्कूलों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर फीस के ढांचे का जायजा लें। जिन स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस में बढ़ोतरी की है, ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पेश की जाए। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि निजी स्कूलों के साथ बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति से फीस ढांचा सहित पूरा ब्यौरा आय-व्यय सहित लिया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक निजी स्कूल अपने स्टाफ को भी बहुत कम वेतन देते हैं, जिसकी शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष फीस बढ़ोतरी के अतिरिक्त वर्दी व किताबों को लेकर अभिभावकों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उपायुक्त ने कहा कि निजी स्कूल भविष्य में मनमाने ढंग से अभिभावकों से फीस वसूल नहीं पाएंगे। निजी स्कूल अब वर्दी व किताबें निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि उपनिदेशक प्रारंभिक और उपनिदेशक उच्च शिक्षा को निर्देश गए दिए हैं कि जिला में सभी निजी स्कूलों का निरीक्षण करें और मनमाने ढंग से फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा जिस प्रकार हर वर्ष मनमाने ढंग से फीस ढांचे में बढ़ोतरी की जा रही है, उससे अभिभावकों को काफी परेशानी पेश आ रही है। अभिभावकों को बच्चे का स्कूल का खर्च वहन करना कठिन हो गया है। लिहाजा, इस मसले पर जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें