पांवटा साहिब (सिरमौर)। आंजभोज के आंगरों गांव में दिवाली के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दर्शक रातभर झूमते रहे। नाटी-नाटी लागी सिरमौरो वाली.. पर खूब धमाल मचाया। समारोह में सरदार स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब पांवटा के चेयरमैन अरिकेश जंग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि गिरिपार का युवा वर्ग सजग होकर अपनी लोक संस्कृति को संजोये हुए है। हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली व बूढ़ी दिवाली पर ड्रामेटिक क्लब रामलीला, राजा हरिशचंद्र व वीर अभिमन्यु समेत विभिन्न ड्रामों का आयोजन करते हैं। इस दौरान लोक कलाकारों को बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने ड्रामेटिक क्लब आगरों को 11000 रुपये की राशि प्रदान की। समारोह में नाट्य मंचन के साथ लोकगीतों, चुटकुलों, पंजाबी व हिंदी गानों पर डांस की प्रस्तुतियां दी गईं। लोक गायक कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान के विभिन्न गीतों और सिरमौरी गीतों पर खूब नचाया। इस अवसर पर पंचायत के उप प्रधान रणदीप सिंह, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, राकेश कुमार, पतिराम, मामचंद, सुरेश पुंडीर, ऋतिक, श्याम लाल, कुशलपाल, नरेंद्र चौहान, नीलम पुंडीर, कला पुंडीर, राहुल कुमार, कार्तिक, सुमित, सुशांत, रणजीत पुंडीर, किरण पुंडीर, निर्जला, निशा, राकेश कुमार मौजूद रहे।