फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रिपीट को कमर कसें भाजयुमो कार्यकर्ता: कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा मंडल की बैठक विश्रामगृह में अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा व भाजपा के पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा प्रभारी नवीन शर्मा व भाजयुमो जिला आईटी विभाग संयोजक रोहित चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में हर बूथ से 20 युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा व मंडल अध्यक्ष देविंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को कमर कस लें। मिशन रिपीट को डटकर कार्य करें। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। हर बूथ पर 20 युवाओं को जोड़ा जाएगा। सर्वसम्मति से कुणाल शर्मा को सह मीडिया प्रभारी व मेहराज कासमी को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर पांवटा मंडल के महामंत्री अविनाश सैनी, जिला सचिव कुलदीप सैनी, उपाध्यक्ष निखिल सैनी, रजनीकांत शर्मा, गुरमीत सैनी, सचिव सुरजीत सिंह, अनिल चौधरी, आरिफ अली कोषाध्यक्ष, अंकुश चौधरी, हेमराज चौधरी, मुकेश चौधरी, बलदेव सिंह व राकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें