फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण विद्या उपासक संघ (नियमित जेबीटी) ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक जिला स्तरीय बैठक नाहन में आयोजित हुई। बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
संघ के सदस्यों ने दो टूक शब्दों में सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिए हैं कि वर्ष 2003 से पहले कार्यरत स्थायी व अस्थायी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के हकदार हैं। ऐसे में ग्रामीण विद्या उपासक जो कि 2002 में नियुक्त हुए तथा वर्ष 2011 में नियमित हुए उनको भी सरकार पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने उन अनुबंध अध्यापकों को जो कि 1998 में अनुबंध पर लगे तथा 2005 में नियमित हुए उन्हें भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। जबकि ग्रामीण विद्या उपासकों को इससे बाहर रखा गया है जो कि सही नहीं है। उन्होंने मांग की कि ऐसी विसंगतियों को दूर किया जाए। संघ ने सरकार से दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्राथमिक सहायक अध्यापकों जिन्होंने दो-दो बार प्रशिक्षण प्राप्त किया है उनको भी नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल तोमर, गुलाब चौहान, राजेंद्र सिंह, चतर सिंह, बाबूराम, शिवचरण, पृथ्वी सिंह, रामलाल, जय प्रकाश, भरत शर्मा, सुभाष सिंह, कांता ठाकुर, नारदा शर्मा, रक्षा देवी, बीना कंवर, पुष्पा देवी, संतोष देवी, दिनेश कुमार, चतर चौहान, सावित्री देवी, सुशील कुमार, बबलू, सोहन सिंह, वंदना नेगी, जगदीश चंद, इंदर सिंह, प्रदीप चौहान, रमेश चंद सहित विभिन्न खंडों से आए अध्यापक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें