फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारग में 30 लाख से बनेगा मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन: कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
नारग में जल्द ही 30 लाख की लागत से मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को समारोह आदि की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह बात पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने रविवार को नारग में जिला स्तरीय माता नगरकोटी मेला के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन निर्मित करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पच्छाद में यह केंद्र नारग में निर्मित किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने लोगों को मेले की बधाई देते हुए लाखों रुपये की घोषणाएं भी की जिसमें नारग चौक से नारग गांव तक टाइलें बिछाने के लिए एक लाख, नारग से राजा का थड़ा गांव तक रास्ता के निर्माण के लिए 50 हजार देने की घोषणा की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला समिति को 11 हजार रुपये देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मेला समिति के प्रधान विक्रम ठाकुर ने विधायक सुरेश कश्यप को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपप्रधान विक्रम सिंह, प्रधान प्रकाश भाटिया, सुमन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, उपेंद्र शर्मा नारग के पूर्व प्रधान विद्यादत्त व नायब तहसीलदार महेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें