फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्रीभगानी साहिब में भरा जोहड़ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)।
गुरुद्वारा श्रीभगानी साहिब में रविवार को जोहड़ मेले का शुभारंभ हुआ जिसमें खूब भीड़ उमड़ी। मेले में प्रदेश व बाहरी राज्यों से आई संगतों ने भाग लिया। बाबा अमरजीत सिंह ग्रंथी ने बताया कि यहां हर वर्ष जोहड़ मेला लगता है। उन्होंने बताया कि सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने भगानी के तीरगढ़ी साहिब में पहला धर्मयुद्ध फतेह किया था जिसकी खुशी में यहां हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है। रविवार को मेले के दौरान गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब में भाग, श्री अखंड पाठ, कीर्तन व अरदास भी की गई। मेले के दौरान यहां आई संगतों के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया जिसमें सभी संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें