फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर ‘डूंगे नालुए’ नाटी की धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश की सुप्रसिद्ध ‘डूंगे नालुए’ नाटी ने धमाल मचा दिया है। यू-ट्यूब पर लोक गायक विक्की राप्टा के इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से महत्व नहीं मिलने के कारण वह दुखी है। विक्की का दावा है कि यू-ट्यूब पर उनकी नाटी को देश-विदेश के लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस नाटी का वीडियो अब तक लगभग पचास लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वह 11 सालों से लोक संस्कृति को संजोए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार किसी तरह का महत्व नहीं दे रही। किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने का उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। जिला शिमला के कोटखाई के नहोरा निवासी विक्की राप्टा ने बताया कि वह करीब ग्यारह वर्षों से पहाड़ी संगीत से जुड़े हैं। उन्होंने सात अलबम तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ‘निलमोनिया’ की नाटी बहुत हिट हुई थी। अब ‘डूंगे नालुए’ ने धूम मचा रखी है। इस नाटी को पहाड़ी लोग ही नहीं अन्य लोग भी पसंद कर रहे हैं। विवाह में इस नाटी के बिना माला नृत्य अधूरा है। उन्होंने दुखी मन से बताया कि इस नाटी ने यू-ट्यूब पर हिमाचल प्रदेश के गीतों का रिकार्ड तोड़ दिया है मगर सरकार अभी तक उन्हें कोई भी कार्यक्रम नहीं दे पाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें